फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू की दसवीं कट ऑफ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ पेज के लिए.....
विज्ञापन

डीयू की दसवीं कट ऑफ जारी
- सामान्य के लिए कम, आरक्षित श्रेणी के लिए ज्यादा मौके
- 27, 28 व 29 अगस्त तक छात्रों के लिए दाखिले का मौका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए दसवीं कट ऑफ जारी कर दी गई है। इस कट ऑफ में सामान्य के लिए कम आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए ज्यादा मौके हैं। कॉलेजों में सामान्य के लिए कुछ साइंस कोर्सेज व बीकॉम में मौके हैं। कट ऑफ में कुछ खास गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। इस कट ऑफ में छात्रों को कोर्स व कॉलेज बदलने की भी अनुमति है।
डीयू की सामान्य व आरक्षित श्रेणी के छात्रों को मिलाकर 1000 से अधिक सीटें हैं। इन सीटों को भरने के लिए ही यह कट ऑफ निकाली गई है। कट ऑफ पर नजर डालें तो रामजस, किरोड़ीमल, हिंदू, महाराजा अग्रसेन, शहीद भगत सिंह समेत कुछ अन्य कॉलेजों में दाखिले की गुंजाइश बनी हुई है। रामजस कॉलेज में सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए बीए प्रोग्राम की कट ऑफ 93.25 फीसदी, ईको ऑनर्स की 95.75, राजनीति शास्त्र 95.50, बीकॉम ऑनर्स की 95.75, बॉटनी की 90.66, जूलॉजी की 93, बीएससी लाइफ साइंसेज की 88.33 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से किरोड़ीमल कॉलेज (केएमसी) में अंग्रेजी ऑनर्स की कट ऑफ 95, राजनीति शास्त्र की 96, बीएससी लाइफ साइंसेज की 91, बीएससी फिजिक्स की 95.66, बीएससी बॉटनी की 92 फीसदी है। शहीद भगत सिंह कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स व अंग्रेजी ऑनर्स में दाखिला लिया जा सकता है। बीकॉम ऑनर्स में 94.25 फीसदी, अंग्रेजी में 91.50 फीसदी कट ऑफ है। हिंदू कॉलेज में बीएससी ऑनर्स केमिस्ट्री में 96.66, बीएससी ऑनर्स फिजिक्स में 98.0 फीसदी रखी गई है। हिंदू कॉलेज में ओबीसी, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी व कश्मीरी विस्थापित श्रेणी के लिए ज्यादा मौके हैं। इसी तरह से महाराजा अग्रसेन कॉलेज में महज बीकॉम ऑनर्स में ही दाखिले का मौका है। इस कोर्स की कट ऑफ 90.25 फीसदी है। दसवीं कट ऑफ के आधार पर 27, 28 व 29 अगस्त तक दाखिला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें