फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि व किसानों को भी इंटर्नशिप में करें शामिल: सत्यपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिमाचल, उत्तराखंड व चंडीगढ़ के लिए उपयोगी....
फोटो......

कृषि व किसानों को भी इंटर्नशिप में करें शामिल : सत्यपाल सिंह
- एआईसीटीई ने मनीपाल, महाराजा अग्रसेन व चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को दिया बेस्ट इंटर्नशिप अवार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आज भारत की सबसे बड़ी दिक्कत गांवों का सिमटना और शहरों का बढ़ना है। गांवों में मूलभूत कमियों के चलते पलायन जारी है। शहरों की बजाय गांवों के विकास पर फोकस करना होगा। किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती और फसलों, सब्जियों व फलों को मंडियों तक सीधे पहुंचाने की योजना बनानी होगी। इसके लिए एग्रीकल्चर की पढ़ाई करने वाले छात्र और किसानों को भी इंटर्नशिप में शामिल करना होगा। यह बात मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उच्च शिक्षा डॉ. सत्यपाल सिंह ने शनिवार को अखिल भारतीय तकनीकी परिषद (एआईसीटीई) व इंटर्नशाला के इंटर्नशिप डे पर कही।
एआईसीटीई मुख्यालय में आयोजित समारोह में सत्यपाल ने कहा कि प्रोफेशनल व टेकभनीकल में इंटर्नशिप पर जोर देना होगा। इंडस्ट्री से भी छात्रों को जोड़ा जाना चाहिए ताकि रोजगार के अधिक से अधिक मौके उपलब्ध हों। कार्यक्रम में पहली बार तैयार इंटर्नशिप पॉलिसी भी जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 15 सौ कॉलेजों के आठ हजार छात्र इंटर्नशिप में चयनित
कार्यक्रम में देशभर के 15 सौ इंजीनियरिंग कॉलेजों में से बेस्ट इंटर्नशिप का अवार्ड पाने वाले कॉलेजों को भी सम्मानित किया गया। मनीपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (158 छात्र), महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (155 छात्र) व चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (132 छात्र) को बेस्ट इंटर्नशिप का अवार्ड मिला। इसके अलावा उत्तराखंड स्थित देहरादून की ग्राफिक ईरा डीम्ड टू-बी यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश का विष्णु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, दिल्ली के इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय को बेहतरीन काम का अवार्ड मिला। इंटर्नशाला के तहत इंजीनियरिंग के आठ हजार छात्रों को अप्रैल से सितंबर तक इंटर्नशिप के लिए चुना गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें