यूथ पेज के लिए......
शिवाचंद्रन और तनु गर्ग बने सीएस टॉपर
- द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने एग्जीक्यूटिव व प्रोफेशनल प्रोग्राम का रिजल्ट किया जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने शनिवार को कंपनी सेक्रेटरी की एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम की जून में आयोजित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में तमिलनाडु के शिवाचंद्रन बालाचंद्रन और प्रोफेशनल प्रोग्राम वर्ग में राजस्थान की तनु गर्ग ने ऑल इंडिया टॉप किया है। रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके अलावा छात्रों को ईमेल पर भी रिजल्ट भेजा गया है।
आईसीएसआई के सचिव सीएस दिनेश चंद्र अरोड़ा के मुताबिक, एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा के मॉड्यूल एक में 6.89 फीसदी और मॉडयूल दो में 10.99 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जबकि प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा के मॉडयूल एक में 9.72 फीसदी, मॉडयूल दो में 11.7 फीसदी व मॉड्यूल तीन में 10.48 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
एग्जीक्यूटिव परीक्षा में तेलंगाना के राघव व गुजरात के मुस्तफा मुफदलभाई संयुक्त रूप से दूसरे, तमिलनाडु की रोमिथा विवेकनंदन, मुंबई की निधि कीर्तिकुमार शाह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही हैं। इसके अलावा प्रोफेशनल प्रोग्राम में गुजरात के देवांश संजयभाई शाह दूसरे और महाराष्ट्र के निशांत खेतान तीसरे स्थान पर रहे हैं। छात्र रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए आईसीएसआई की वेबसाइट www.icsi.edu पर भी सर्च कर सकते हैं।