फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केन्द्र पर हुआ पोषण व सुपोषण मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र पर पोषण और सुपोषण मेला
विज्ञापन

दादरी। जीटी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाल विकास परियोजना के तहत पोषण और सुपोषण मेले का आयोजन किया गया। मेले की शुरुआत करते हुए अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने कहा कि नगर और क्षेत्र में बच्चों में फैलने वाली बीमारी की रोकथाम के लिए शुद्ध खाद्य सामग्री और दवाइयां दी जा रही है। शनिवार को क्षेत्र के 17 उपस्वास्थ केंद्रों पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम राम ने कहा कि गांवों में जाने वाली सेविकाएं अगर कोई लापरवाही बरतती हैं तो उसकी शिकायत करें। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एडीओ पंचायत अशोक गहलौत, मुख्य सेविका मंजू शर्मा, डॉ. एसएस चौहान, कपिल चौधरी समेत विभाग के अन्य लोग थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें