इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विवि
के लिए कुलपति की खोज
- केंद्र सरकार ने आवेदन मांगा, 22 सितंबर तक करें आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमर कंटक (मध्य प्रदेश) में कुलपति पद के लिए योग्य उम्मीदवार की खोज शुरू हो गई है। सरकार ने कुलपति पद का विज्ञापन जारी करते हुए इच्छुक उम्मीदवारों से 22 सितंबर तक आवेदन मांगे हैं। आवेदक के पास अकादमिक, रिसर्च, प्रशासनिक आदि क्षेत्रों में कम से कम दस वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है।
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कुलपति पद के लिए आवेदन विंडो ओपन की है। कुलपति पद के उम्मीदवार का चयन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत गठित कमेटी द्वारा सिफारिश किए गए नामों के पैनल से होगा। कमेटी द्वारा चयनित नामों को राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा, उसके आधार पर आगे कुलपति का नाम फाइनल किया जाएगा।
----
- विवि के प्रति दृष्टिकोण पर देनी होगी राय
इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन पत्र के साथ आपकी ताकत (कौन सी ऐसी बात जो आपको ताकत देती है) कॉलम में सौ शब्दों में विचार रखने होंगे। इसके अलावा कुलपति बनने पर विश्वविद्यालय के प्रति दृष्टिकोण के बारे में भी लिखकर देना पड़ेगा।