फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद ही जांच अधिकारी बनकर एक शख्स ने कार चुराने वाले को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीपीएस से खुद खोज
विज्ञापन

निकाली चोरी गई कार
- पीसीआर कर्मियों की मदद से बदमाश को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हरिनगर इलाके में एक शख्स ने अपनी चोरी हुई कार को जीपीएस की मदद से खुद ही खोज निकाले। उसने पीसीआरकर्मियों की मदद से कार चुराने वाले को भी दबोच लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सपरिवार शिव नगर में रहने वाले हरजीत सिंह (58) एशियन कार रेंटल कंपनी में बतौर वेंडर अपनी ईको कार चलाते हैं। 21 अगस्त की रात उन्होंने प्रताप नगर में सीएनजी भरवाने के बाद अपनी कार पंप के पास सड़क पर पार्क कर दी। 22 की सुबह 7 बजे पहुंचे तो कार गायब थी। कार में जीपीएस लगा हुआ है। उसने कंपनी से संपर्क कर लोकेशन मांगी तो कार के साकेत में होने का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और कंपनी से लोकेशन लेते हुए साकेत पहुंच गए। सेक्टर-4 स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास हरजीत ने अपनी कार देखी। उन्होंने पास में खड़े पीसीआर कर्मियों को सारी बात बताई और फिर उनकी मदद से ड्राइविंग सीट पर बैठे बदमाश सागरपुर निवासी आशीष (20) को दबोच लिया। शिकायत मिलने के बाद हरिनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, हेल्पर का काम करने वाला आशीष नशे का आदी है। नशे में ही उसने वारदात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें