फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव:
विज्ञापन


डूसू चुनाव की दस्तक से
सक्रिय हुए छात्र संगठन
- एबीवीपी ने साउथ कैंपस में छात्र अधिकार रैली निकाली
- कैंपस में सीसीटीवी लगाए जाने व अन्य मांगों को लेकर आवाज बुलंद की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की दस्तक के साथ ही छात्र संगठन छात्रों के बीच पैठ बनाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को किसी न किसी प्रकार सेे छात्रों के बीच लेकर जा रहे हैं। ऐसे ही कुछ छात्र मुद्दों के साथ एबीवीपी डूसू पर काबिज होने का सपना देख रही है। इसके लिए एबीवीपी ने शुक्रवार को साउथ कैंपस में छात्र अधिकार रैली निकाली।
चुनाव से पहले एक तरह के इस शक्ति प्रदर्शन में एबीवीपी ने अपनी ताकत दिखाई। छात्र अधिकार रैली में डीयू के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से एबीवीपी नेे मेट्रो पास में रियायत, नए कॉलेजों तथा नए हॉस्टलों का निर्माण, यू-स्पेशल बस तथा बस पास काउंटर संख्या बढ़ाने, पीजी तथा कमरों का मनमाना किराया नियंत्रित करने, कैंपस में सीसीटीवी लगाए जाने जैसी मांगों को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास, प्रदेश संगठन मंत्री अजय ठाकुर, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मोनिका चौधरी ने भी हिस्सा लिया। रैली में छात्रों को संबोधित करते हुए एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भरत खटाना ने कहा कि केंद्र, राज्य सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग है कि वह छात्र हित के इन मुद्दों पर शीघ्र निर्णय लें। मांगे पूरी नहीं होने तक इस संघर्ष को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें