सोशल साइट पर निजी जानकारी साझा करने से बचे : लीला गर्ग
जीएल बजाज में साइबर अपराध पर कार्यशाला में किया जागरूक
ग्रेटर नोएडा। सोशल साइट से निजी जानकारी हटा लें। दरअसल, अपराधी फोन नंबर, जन्म तिथि, स्थायी और वर्तमान पता के आधार पर आपको धोखा दे सकते हैं। नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज में साइबर अपराध और बचाव विषय पर कार्यशाला में मुख्य अतिथि लीना गर्ग (जागो टींस की अध्यक्ष) ने छात्रों से यह बातें कही।
प्रोफेसर डॉ. मुकुल गुप्ता ने बताया कि इंटरनेट से लोगों की रेकी हो रही है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आसानी से अपराध को अंजाम दे सकते हैं। रोज के
क्रियाकलाप सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। लीना गर्ग ने बताया कि भारत के युवाओं की अपेक्षा यूएस एवं यूके के युवा समझदारी और सतर्कता के साथ जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। सोशल वेबसाइट एक व्यक्ति से संबंधित 57 तरह की जानकारी सुरक्षित करती है। जिसका उपयोग कर कोई भी आपके व्यवहार की जानकारी प्राप्त कर सकता है। वहीं, युवाओं में बुलिंग की समस्या बढ़ती जा रही है। यह कॅरियर तबाह कर सकता है। इसे रोकें और जानकारी अभिभावकों को दें। अंत में प्रबंधन संस्थान की प्रमुख प्रोफेसर डॉ. दीपा गुप्ता ने छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति सजग किया।