फोटो
दिल्ली में आज से शुरू होगी अटल की अस्थि कलश यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार से राजधानी में शुरू होगी। नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से शुरू होने वाली यह यात्रा राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए 31 अगस्त को सोनिया विहार स्थित यमुना तट पर समाप्त होगी। इसके बाद अस्थि विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली भाजपा की ओर से तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार अस्थि कलश यात्रा प्रात: 10.30 से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4 से 6.30 बजे तक चलेगी। गुरुवार को दिल्ली भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश पर पुष्प एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।