फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू कैंपस में लावारिस हालत में 170 वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू की सुरक्षा में लग सकती है सेंध
विज्ञापन

कैंपस में लावारिस हालत में मिले 170 वाहन

वाहन न तो छात्रों के हैं और न ही शिक्षकों के
अब विश्वविद्यालय पुलिस को देगा शिकायत

सीमा शर्मा
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में 170 वाहन लावारिस हालत में मिले हैं। यह वाहन विश्वविद्यालय प्रबंधन की मुश्किल बढ़ा रहे हैं। दरअसल यह वाहन न तो छात्रों के हैं और न ही शिक्षकों के। ऐसे में विश्वविद्यालय की सुरक्षा में सेंध लग सकती है। इसी के चलते अब विश्वविद्यालय पुलिस को इन वाहनों की रिपोर्ट देगा।
जेएनयू एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक के दौरान कैंपस में विभिन्न स्थानों पर मिले 170 लावारिस वाहनों की रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट में बताया गया कि कैंपस स्थित हॉस्टल, स्कूल व सेंटर की पार्किंग, ढाबा आदि इलाकों में यह वाहन खड़े हैं। कुछ वाहन तो आठ से दस साल पुराने भी हैं। विश्वविद्यालय सिक्योरिटी ने इन वाहन मालिकों के बारे में जानकारी एकत्रित करने की कोशिश की , लेकिन कोई सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वेबसाइट पर डाली जाएगी जानकारी
विश्वविद्यालय प्रबंधन इन बिना पहचान के वाहनों की डिटेल वेबसाइट पर अपलोड करेगा। वेबसाइट पर वाहन मालिकों से इन वाहनों को ले जाने की अपील होगी। यदि कोई वाहन मालिक सामने नहीं आता है, तो फिर उसके बाद इन वाहनों को बोली लगाकर बेच दिया जाएगा।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें