फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने की आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा करने की मांग
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सैमसंग कंपनी के बाहर धरना दे रहे आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के मामले में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा करने की मांग की। सपा नेताओं ने जेल जाकर भी आंदोलनकारियों से मुलाकात की। पार्टी जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव ने कहा कि शैक्षिक योग्यता के आधार पर सैमसंग कंपनी में स्थानीय नौजवानों को रोजगार की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से शांति पूर्वक धरना दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार मांगने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। प्रतिनिधिमंडल में नरेंद्र नागर, नवीन भाटी, इंद्र प्रधान, श्याम सिंह भाटी, इंद्रपाल छोकर, वीरेंद्र खारी, जतन भाटी, महेश भाटी, ब्रजपाल राठी, आलोक नागर, रामेटक कटारिया, सुभाष भाटी, वीरेंद्र शर्मा, अशोक चौधरी, बृजेश भाटी, श्रीनिवास आर्य आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें