फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों को छात्रों की सुरक्षा के लिए गाइडलाइंस का पालन करना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा गाइडलाइंस का करना होगा पालन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को दिया निर्देश, मासिक सुरक्षा वॉक भी करानी होगी
- सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिकायत पेटी स्कूल परिसर मेें लगाने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के स्कूलों में बच्चों व फैकल्टी की सुरक्षा को लेकर दिल्ली सरकार हरकत में आ गई है। अब न केवल स्कूलों में मासिक सुरक्षा वॉक होगी, बल्कि स्कूलों में सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए शिकायत पेटी भी लगेगी। सेफ्टी में चूक होने पर संबंधित व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में छात्रों व फैकल्टी की सेफ्टी की गाइडलाइंस का पालन करने को कहा है। बीते दिनों में स्कूलों मेें छात्रों व फैकल्टी के साथ बड़ी घटनाएं हुई है। हाल ही में जहां एक छह साल की बच्ची के साथ स्कूल में दुष्कर्म का मामला सामने आया, वहीं एक स्कूल में एक बच्चे की उंगुली कट कर अलग होने की घटना हुई। इसके मद्देनजर निदेशालय चाहता है कि छात्रों व फैकल्टी की सेफ्टी के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। ऐसें में स्कूलों में किसी प्रकार की हिंसा की घटनाएं न हो इसको सुनिश्चित करने के लिए गाइडलाइंस तैयार की गई है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देशित किया है कि स्कूल सेफ्टी कमेटी के माध्यम से इन गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए। इस कमेटी के माध्यम से स्कूल परिसर में मासिक सेफ्टी वॉक कराई जाएं। साथ ही महिला व बाल हेल्पलाइन और स्थानीय पुलिस स्टेशन के महत्वपूर्ण फोन नंबर प्रमुख रूप से प्रदर्शित किए जाने चाहिए। स्कूलों को ऑनलाइन सेफ्टी रिपोर्ट भी निदेशालय में जमा करानी होगी। उल्लेखनीय है कि बीते साल स्कूलों में एक सुरक्षा समिति गठित करने के लिए कहा था। निदेशालय की ओर से लगातार बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों को अलर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें