फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के आगे झुका कॉलेज, वापस लिया ड्रेस कोड का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो----
विज्ञापन

छात्रों के विरोध पर ड्रेस कोड का फैसला वापस
मिहिर भोज पीजी कॉलेज समिति के आश्वासन पर धरना खत्म
दादरी। नगर के जीटी रोड स्थित मिहिर भोज पीजी कालेज समिति ने छात्रों के विरोध के बाद ड्रेस कोड लागू करने का फैसला वापस ले लिया है। साथ ही अगले सत्र से छात्रों की सहमति के बाद ही इसे लागू करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले छात्रों ने आरोप लगाया कि इस फैसले पर विचार करने को लेकर पांच अगस्त को प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन कोई पहल नहीं की गई। विरोध में छात्रों ने धरना शुरू कर दिया। कालेज समिति के सचिव श्यामवीर सिंह भाटी मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचे और छात्रों से वार्ता की। आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर सुमित भाटी, सागर भाटी, प्रदीप भाटी, हैप्पी शर्मा, नवीन भाटी, राजेंद्र भाटी, गौरव कुमार, गोविंद, सहित अन्य छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें