कबाड़ में लगी आग, लोगों को सांस लेने में दिक्कत
दादरी। नवीन अनाज मंडी के पीछे पड़े कबाड़ में मंगलवार दोपहर आग लग गई। धुएं से आसपास के लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी हुई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी की घंटों बाद आग पर काबू पाया। नवीन मंडी व्यापारी सतपाल सिंह ने बताया कि मंडी के पीछे कई कबाड़ियों ने अपना गोदाम बना रखा है। वे अक्सर कबाड़ में आग लगा देते हैं जिससे जहरीला धुआं से अंधेरा छा जाता है। मंडी के व्यापारियों और किसानों को सांस लेने में काफी दिक्कत होती है। कई बार इसकी शिकायत नगर पालिका और समाधान दिवस में की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने मांग की है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। ब्यूरो