फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से एनपीसीएल शहर की 150 सोसायटियों को भेजेगा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एनपीसीएल शहर की 150 सोसायटियों को भेजेगा पत्र
विज्ञापन

- सोसायटी का नक्शा व बिजली नेटवर्क की मांगेगा जानकारी
- बिल्डर या सोसायटी की एओए को एक सप्ताह में देना होगा ब्योरा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी (एनपीसीएल) ने सिंगल प्वाइंट कनेक्शन को मल्टी प्वाइंट में बदलने के नियामक आयोग की अधिसूचना पर कार्रवाई शुरू कर दी है। आज कंपनी 150 सोसायटियों को नोटिस जारी करेगा, जिसमें वहां की एओए या बिल्डर से जरूरी जानकारी मांगी जाएगी। यह ब्यौरा सात दिन के अंदर देना होगा।
एनपीसीएल के अफसरों ने बताया कि सिंगल प्वाइंट कनेक्शन को मल्टी प्वाइंट में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोसायटी की एओए (अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन) या बिल्डर से जरूरी जानकारी मांगी जाएगी। इस संबंध में मंगलवार को नोटिस जारी किया जाएगा। जिसमें सोसायटी का नक्शा, बिजली नेटवर्क का ब्यौरा, सभी फ्लैटों का नंबर और उनके मालिक का नाम, फ्लैटों में लगे मीटर का नंबर और अन्य जानकारी पूछी जाएगी। सोमवार को यह नोटिस जारी होना था, लेकिन किसी कारण नोटिस जारी नहीं हो सका। अब मंगलवार को सभी सोसायटियों को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

150 सोसायटी में सिंगल प्वाइंट कनेक्शन हैं। कनेक्शन को मल्टी प्वाइंट में बदलवाने के लिए इन सभी को नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस में सोसायटी की एओए या बिल्डर से जरूरी जानकारी मांगी गई है। जो सात दिन में देनी होगी।
- सारनाथ गांगुली, महाप्रबंधक, एनपीसीएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें