फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक विचारधारा के होते हुए कभी कट्टरवाद से नहीं जुड़े अटल-संत निरंकारी मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक विचार वाले, पर कभी कट्टरवाद से नहीं जुड़े अटल
विज्ञापन

- -संत निरंकारी मिशन ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संत निरंकारी मिशन ने सोमवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मौजूद लोगों ने अटल विचारधारा को शांति प्रिय बताया। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस मौके पर संत निरंकारी मिशन के सचिव ने मिशन की ओर से संदेश दिया कि अटल धार्मिक विचारों वाले तो थे, परंतु कट्टरवाद की कड़वाहट से कहीं दूर रहे। उनका कथन था कि धर्म का काम हमें एक दूसरे के निकट लाना है न कि दूर करना। उनका यह भी मानना था कि धर्म और शांति एक साथ चलते हैं, जहां धर्म है वहां शांति का होना भी स्वाभाविक हो। इस कार्यक्रम में देशभर से आए लोगों ने अटल को श्रद्धांजलि अर्पित की। मिशन की ओर से अटल को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम में भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मिशन के सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं संसार भर में रहने वाले श्रद्धालु भक्त सभी अपनी ओर से शोक व्यक्त करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि निरंकार प्रभु परमात्मा हम सबको बल-बुद्धि दे ताकि हम भी अटल जी की भांति प्रीत-प्यार, एकता, शांति तथा धार्मिक सद्भाव के सिद्धांतों पर चल पाएं। मिशन के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि अटल जी एक बार संत निरंकारी कॉलोनी आए और बाबा गुरबचन सिंह जी से वार्तालाप करते हुए उन्होंने कहा कि मैं जो प्रीत-प्यार तथा आदर भाव यहां इस मिशन में देख रहा हूं, मैं इसे देश भर में देखना चाहता हूं।
विज्ञापन

..................

ईद के लिए बुधवार को कोर्ट में अवकाश
हाईकोर्ट व जिला अदालतें बुधवार को ईद उल जुहा के उपलक्ष्य में बंद रहेंगी। पहले यह अवकाश बृहस्पतिवार 23 अगस्त को होना था, लेकिन अब 22 अगस्त को सुनिश्चित किया गया है। हाईकोर्ट ने सर्कुलर जारी कर कहा कि बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट व सभी जिला अदालतें खुली रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें