फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान में उतरे आप के लोकसभा प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हेड : मैदान में उतरे आप के लोकसभा प्रभारी
विज्ञापन

सबहेड : दिल्ली की पांच संसदीय सीटों के घोषित प्रभारी बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को कर रहे सक्रिय

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के लोक सभा प्रभारियों ने अपने-अपने इलाके में कमान संभाल ली है। प्रभारियों की जिम्मेदारी बूथ स्तर तक आप कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की है। वहीं, सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये प्रभारी खुद भी लोगों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली सरकार की तरफ से आयोजित कार्यक्रमों में भी इनको अमूमन देखा जा सकता है।
दरअसल, बीते दिनों आप ने दिल्ली की पांच संसदीय सीटों के लिये प्रभारियों की घोषणा की थी। पूर्वी दिल्ली से आतिशी मरलेना, उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडेय, चांदनी चौक से पंकज गुप्ता, दक्षिणी दिल्ली से राघव चड्ढा व उत्तरी पश्चिमी दिल्ली से गुग्गन सिंह को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस से समझौते की संभावना के मद्देनजर आप ने पहले दो सीटें छोड़ दी थीं, लेकिन समझौते के रास्ते बंद होने के बाद इन सीटों के प्रभारियों के नाम का एलान भी जल्द होगा। हालांकि, नई दिल्ली से आप ने राहुल मेहरा को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन

पार्टी सूत्र बताते हैं कि लोकसभा प्रभारी ही आप के लोकसभा के उम्मीदवार हो सकते हैं। लिहाजा आप ने इन्हें जिम्मेदारी दी है कि प्रदेश इकाई के साथ वह बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को सक्रिय करें। जिन इलाकों में संगठन कमजोर है, वहां प्रभारी की देखरेख में संगठन को मजबूत करना है। इसके अलावा जहां संगठन पहले से तैयार है, वहां आप कार्यकर्ताओं को नियमित तौर पर अलग-अलग गतिविधियों में संबद्ध रखें। इसके अलावा प्रभारी को खुद भी सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भागीदार बनकर उन्हें लोगों के बीच रहना है। पार्टी की कोशिश है कि इसके जरिये आप नेताओं की लोगों के बीच स्वीकार्यता बढ़ाई जा सके। इससे लोक सभा चुनाव घोषित होने के बाद पार्टी के हक में सियासी फायदा उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन


उपलब्धता के आधार पर कार्यकर्ताओं को काम
दिलचस्प यह कि बूथ स्तर पर आप कार्यकर्ताओं को उनकी उपलब्धता के आधार पर पार्टी काम दे रही है। मसलन, अगर किसी के पास सुबह का वक्त खाली है तो उन्हें अपने इलाके के मार्निंग वॉकर्स से संपर्क कर उनसे दिल्ली सरकार की नीतियों पर प्रतिक्रिया लेना होता है। वहीं, अगर किसी कार्यकर्ता के पास दिन का समय है तो उसे बाजार में कारोबारियों के साथ मुलाकात करनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें