गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने लगाया प्रिंटिंग प्रेस
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपना प्रिंटिंग प्रेस लगाया है। गुरुग्रंथ साहिब की बढ़ती मांग को लेकर ऑफ सेट मशीन को रकाब गंज गुरुद्वारा परिसर में लगाया गया है। यहां से छपे गुरुग्रंथ साहिब के मानने वालों को भेजा जाएगा। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके के अनुसार आधुनिक प्रिंटिंग प्रेस से प्रतिदिन 15,000 पेज छपेंगे। आठ करोड़ की लागत इस मशीन के लिए खर्च किया गया है। कबीर, रैदास, नामदेव समेत कई गुरुओं की वाणी को ग्रंथ का रूप दिया जाएगा। ब्यूरो