राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा का किया स्वागत
नई दिल्ली। दक्षिण भारत से शुरू हुई राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा का दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस से एक दिन पूर्व राजधानी में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने श्रीपेरुमबूदुर तमिलनाडु दिल्ली आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। 9 अगस्त से शुरू हुई यह 27 वीं राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान संसद भवन के पास रेड क्रास रोड पर राजीव गांधी की प्रतिमा का दूध से अभिषेक किया और 15 फुट लंबी माला पहनाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में दिल्ली के कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि हर साल की तरह इस साल भी श्रीपेरुमबूदूर से राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा निकाली गई। जिसका समापन दिल्ली में किया गया। ब्यूरो