फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों में गोलमाल करने वाली कंपनी पर एम्स ने लगाया प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंडर में घपलेबाजी करने वाली कंपनी पर प्रतिबंध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एक मशीन के टेंडर में घपलेबाजी करने पर एम्स प्रबंधन ने कंपनी पर दो वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया। टेंडर और सप्लाई के समय दिए गए मशीन के कैटलॉग में बदलाव की वजह से कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, संस्थान के शोध विभाग ने कुछ खास उपकरणों के लिए टेंडर जारी किया था। इसका टेंडर पाए एक निजी कंपनी पर आरोप लगा कि उसने सप्लाई के समय मशीन के विशेष विवरण की जो कैटलॉग संस्थान को दिया, वह हाल ही में नया छापा गया है। इसमें टेंडर के समय दिए गए कैटलॉग से काफी भिन्नता है। जाहिर है कि मशीन की खूबियों में भी उसी प्रकार का अंतर था। यानी कि कंपनी ने उस मशीन की सप्लाई नहीं की, जिसका उसने टेंडर लिया था। एम्स प्रशासन ने आरोपों को सही पाते हुए कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। एम्स प्रशासन ने इसकी जानकारी सभी विभागों को भी भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें