ईडी के कार्यालय में लगी आग से महत्वपूर्ण कागजात जले
नई दिल्ली। लोकनायक भवन की छठी मंजिल पर स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में शनिवार शाम को आग लग गई। सूचना पर पहुंची एक दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियों ने आग पर करीब सवा घंटे में काबू पाया। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नही है। आग से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के महत्वपूर्ण कागजात जल गए। तुगलक रोड थाना पुलिस को शुरूआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट से हादसा होने का पता चला है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आग लोकनायक भवन की सी-विंग, छठी मंजिल पर शाम चार बजकर 50 मिनट पर लगी। मौके पर दमकल की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां पहुंची थीं। स्काइ लिफ्ट क्रेन भी मौकेपर बुलाई गई थी, जिससे करीब सवा घंटे बाद दमकल कर्मचारियों न ेआग पर काबू पाया। छुट्टी का दिन होने के कारण ईडी का कार्यालय बंद था। कार्यालय में दो से तीन लोग थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार के अनुसार सी-विंग, लोकनायक भवन की छठी मंजिल पर ईडी का कार्यालय है। आग से ईडी के तीन कमरों में रखे महत्वपूर्ण कागजात जल गए।