अटल के निवास पर सुरक्षा कड़ी, सांत्वना देने पहुंच रहे लोग
नई दिल्ली । दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के तीन दिन बाद उनके निवास स्थान 6ए कृष्णा मेनन लेन पर सांत्वना देने वालों का आना-जाना लगा रहा। घर पर मातम के बीच शांति का माहौल है। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी है।
अटल जी के परिवार से मिलने के आए लोग मीडिया से भी बात करने से बचे। निवास स्थान पर आने वाले लोगों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद अंदर भेजा गया। घर के बाहर आम वाहनों के ठहरने पर भी रोक लगी हुई थी। सुरक्षा बलों में पुरुष सुरक्षा कर्मियों के साथ महिला सुरक्षा कर्मी भी काफी संख्या में मौजूद थीं। इस बीच ऐसे भी कुछ आम लोग उनके घर के बाहर दिखे जो अटल जी के घर को देखने पहुंचे और सुरक्षा कारणों के चलते बाहर से ही व्यथित मन के साथ लौट गए। ब्यूरो