केरल के बाढ़ पीड़ितों को
दिए 10 करोड़ रुपये
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बातची की और प्रदेश में बाढ़ की मौजूदा हालत पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 करोड़ रुपये देगी। केजरीवाल ने आम लोगों से भी केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।