फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसी मासूम, इलाज न कराने पर ग्रामीणों ने बिजलीघर पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाज नहीं कराने पर ग्रामीणों ने बिजली सबस्टेशन पर दिया धरना
- तीन माह पहले हाइटेंशन लाइन का तार टूटने से झुलस गई थी बच्ची
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। जहांगीरपुर कस्बे में तीन माह पूर्व हाइटेंशन लाइन का तार टूटने के बाद गंभीर रूप से झुलसी बच्ची का विद्युत विभाग की ओर से इलाज न कराने को लेकर बृहस्पतिवार से आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने जहांगीरपुर बिजली सबस्टेशन पर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

किसान यूनियन नेता प्रमोद शर्मा ने बताया कि कस्बा जहांगीरपुर के गांव भुना जाटान निवासी विपिन कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। लगभग तीन माह पहले विपिन की ढाई साल की बेटी राशि घर के बाहर खेल रही थी, तभी वहां हाइटेंशन विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर बुरी तहर झुलस गई। परिवार तभी से बच्ची का इलाज करा रहा है लेकिन गंभीर अवस्था में झुलसने से वह उसका इलाज का खर्च नहीं उठा पा रहा है। यूनियन ने विद्युत विभाग से पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की मांग की, लेकिन उचित जवाब नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार से यूनियन ने जहांगीरपुर बिजली घर पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता होने तक धरने को अनिश्चितकाल तक जारी रखने की बात कही। इस मौके पर चौधरी राजमल, दीपक, राजकुमार, प्रमोद शर्मा, विनय तालान, पंकज, राजेंद्र, केडी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें