फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूरी या फिर जान की नहीं परवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: शाहबेरी में जारी है फ्लैटों की खरीद-फरोख्त
विज्ञापन

सबहेड: दो बिल्डिंग गिरने की घटना के बाद से अब तक हो चुकी हैं 50 रजिस्ट्रियां
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी गांव में फ्लैटों की खरीद-फरोख्त अभी भी जारी है। दो बहुमंजिला बिल्डिंग गिरने के बाद से अब तक 50 फ्लैटों की रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। जबकि लोगों का कहना था कि वे अब यहां पर फ्लैट नहीं खरीदेंगे। जो खरीद चुके थे, वे बेचना चाह रहे थे। माना जा रहा है कि बिल्डर को भुगतान करने की मजबूरी या फिर जान की परवाह नहीं करने वाले लोगों ने ही फ्लैटों की रजिस्ट्री करवाई है।
दरअसल, 17 जुलाई की रात शाहबेरी गांव में दो बहुमंजिला गिर गई थी। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी। इन बिल्डिंग के अलावा प्राधिकरण ने दो अन्य बहुमंजिला इमारतों को भी खाली कराकर सील किया था। साथ ही, 100 से अधिक बिल्डिंगों को खाली करने का नोटिस चस्पा किया था। बिल्डिंग गिरने की घटना और प्राधिकरण के नोटिस जारी करने के बाद से फ्लैट खरीदार काफी डर गए थे। काफी फ्लैट बेचकर जाने की बात कर रहे थे। जबकि काफी लोग जो फ्लैट खरीदना चाह रहे थे, वे भी इंकार कर रहे थे, लेकिन ऐसा कम दिखाई रहा है। शाहबेरी में फ्लैटों की खरीद-फरोख्त अभी भी जारी है। दादरी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रोजाना शाहबेरी गांव के एक या दो फ्लैटों की रजिस्ट्री हो रही है।
विज्ञापन

मजबूरी में कर रहे है रजिस्ट्री
गांव के लोगों का कहना है कि लोग अब फ्लैट खरीदने से बच रहे हैं। जो लोग रजिस्ट्री करवा रहे हैं, उनकी कोई न कोई मजबूरी रही होगी। रजिस्ट्री कराने वालों में ऐसे लोग होंगे जो बिल्डर को पैसा दे चुके हैं और अब बिल्डर उनका पैसा वापस नहीं लौटा रहा होगा।
घटना से पहले छह माह में 1200 रजिस्ट्री
दो बिल्डिंग गिरने की घटना से पहले शाहबेरी में फ्लैटों की खरीद-फरोख्त काफी ज्यादा थी। रोजाना 10-15 फ्लैटों की रजिस्ट्री हो रही थी। घटना से पहले छह माह में 1200 फ्लैटों की रजिस्ट्री हुई थी।
विज्ञापन

--------------
शाहबेरी गांव में एक या दो रजिस्ट्री रोजाना हो रही है। हालांकि, घटना से पहले यह संख्या 10 से 15 थी। जो बिल्डिंग सील कर दी गई हैं, उनकी कोई रजिस्ट्री नहीं हुई है।
- प्रदीप अस्थाना, सब रजिस्ट्रार, रजिस्ट्री कार्यालय दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें