फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू में जुलाई सत्र में दाखिला आवेदन अब 31 तक भरें

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 31 तक करें इग्नू में दाखिले के लिए आवेदन
विज्ञापन


- जुलाई सत्र के यूजी, पीजी डिग्री, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के लिए बढ़ाई गई तारीख
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जुलाई-2018 सत्र के लिए दाखिले की आवेदन तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 31 अगस्त तक बिना लेट फीस यूजी व पीजी डिग्री प्रोग्राम, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स में आवेदन कर सकेंगे। छात्रों को यह सुविधा आनलाइन और आफलाइन दोनों तरह से मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए इग्नू की वेबसाइट द्धह्लह्लश्चऱ्//शठ्ठद्यद्बठ्ठद्गड्डस्रद्वद्बह्यह्यद्बशठ्ठ.द्बद्दठ्ठशह्व.ड्डष्.द्बठ्ठ/ड्डस्रद्वद्बह्यह्यद्बशठ्ठ पर लॉगइन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इग्नू प्रबंधन के मुताबिक जुलाई सत्र में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम के अलावा डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स का मौका उपलब्ध है। एमए प्रोग्राम में ट्रांसलेशन स्ट्डीज, एडल्ट एजुकेशन, वूमन एंड जेंडर स्ट्डीज, जेंडर एंड डेवलेपमेंट स्ट्डीज, मास्टर ऑफ सोशल वर्क काउंसलिंग, टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट, रूरल डेवलेपमेंट, एमएससी में डायबटीक एंड फूड सर्विस मैनेजमेंट, एमएससी काउंसलिंग एंड फैमिली थेरेपी, एमकॉम, एमसीए, प्रोग्राम उपलब्ध हैं। इसके अलावा फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्मेटिक्स, बॉटनी व जियोलाजी में बीएससी, बैचलर इन टूरिज्म स्ट्डीज, बीकॉम, बीसीए, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉरमेशन साइंस, बैचलर ऑफ सोशन वर्क, बैचलर ऑफ प्रीपैटरी प्रोग्राम आदि में छात्र दाखिला ले सकते हैं। इसके अलावा पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, एडवांस सर्टिफिकेट, पीजी सर्टिफिकेट एंड सर्टिफिकेट आदि में भी दाखिले की सुविधा उपलब्ध है। इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, पीजी डिप्लोमा में लाइब्रेरी ऑटोमेशन एंड नेटवर्किंग, आडियो प्रोग्राम प्रोडक्शन, क्रिमिनल जस्टिस, डिजास्टर मैनेजमेंट, एजुकेशनल मैनेजमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन, एजुकेशनल टेक्नोलॉजी आदि कोर्स भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें