फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन बाद न्यू हॉलैंड में शुरू हुआ उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: छह दिन बाद न्यू हॉलैंड में शुरू हुआ उत्पादन
विज्ञापन

मंगलवार को उत्पादन शुरू होने के बाद कर्मचारियों ने ली राहत की सांस
यूपीपीसीबी ने दी अनुमति, उत्पादन शुरू होने के बाद फिर होगी मानकों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी के उत्पादन पर रोक को हटा दिया है। यूपीपीसीबी से अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को कंपनी में उत्पादन शुरू हो गया। इससे कंपनी के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, जल्द ही यूपीपीसीबी की टीम फिर से कंपनी में एनजीटी के मानकों की जांच करेगी।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट पर यूपीपीसीबी ने ग्रेटर नोएडा की आठ कंपनियों को नोटिस जारी कर उनका उत्पादन बंद करा दिया है। 8 अगस्त को कंपनियों का उत्पादन बंद कराया गया था। कंपनी ने नोटिस के खिलाफ एनजीटी में अपील की। वहां से कंपनी को यूपीपीसीबी भेज दिया गया। पिछले सप्ताह कंपनी ने मानक पूरे कर यूपीपीसीबी को जवाब भेज दिया। जिस पर यूपीपीसीबी ने कंपनी को उत्पादन शुरू करने की अनुमति दे दी। अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी में सुबह छह बजे से उत्पादन शुरू हो गया है। कंपनी ने उत्पादन शुरू होने की सूचना कर्मचारियों को एसएमएस से दी। एसएमएस मिलने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि कंपनी ने मानक पूरा करने का जवाब दिया है। जिस पर बंदी के रोक को हटा लिया गया है। मानकों की जांच होगी, लेकिन उसके लिए कंपनी में उत्पादन शुरू होना जरूरी है। जल्द की कंपनी के जवाब के आधार पर मानकों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई और कंपनियों से जल्द हटेगी रोक
जिन आठ कंपनियों का उत्पादन बंद किया गया था। उनमें से कई कंपनियों को जल्द उत्पादन करने की अनुमति मिल जाएगी। तीन अन्य कंपनियों ने भी जवाब दाखिल कर दिया है। जवाब को लखनऊ यूपीपीसीबी कार्यालय भेज दिया गया है। उद्यमियों का कहना है कि सप्ताह के आखिर तक यूपीपीसीबी बंदी की रोक हटा देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें