डिजिटल युग में पुस्तकालयों का मूल्य समझना जरूरी
नई दिल्ली। दिल्ली बुकसेलर एंड पब्लिर्स एसोसिएशन (डीएसबीपीए) एवं इंडियन लाइब्रेरी एसोसिएशन (आईएलए) ने संयुक्त रूप से मंगलवार को लाइब्रेरियन दिवस मनाया। डॉ. एस आर रंगानाथन की स्मृति में लोधी रोड स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. जे एल कॉल ने कहा कि डिजिटल युग में पुस्तकालयों के मूल्यों को समझना जरूरी है। पुस्तकालय संग्रह को बचाना अतीत को रिकॉर्ड करने में मदद करता है, वर्तमान को वर्णित करता है। साथ ही भविष्य में आगे बढ़ने में मदद करता है। इनके अलावा कार्यक्रम में लाइब्रेरी एसोसिएशन के अध्यक्ष शाहभट हुसैन और आईएलए के महासचिव डॉ. प्रदीप राय मौजूद रहे। ब्यूरो