फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ के अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएसएफ के अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रपति पदक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीआईएसएफ के अधिकारियों और जवानों को विशिष्ठ और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। सीआईएसएफ के प्रवक्ता हमेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यालय में तैनात जितेंद्र सिंह नेगी, कासिमपुर के कमांडेंट हरेंद्र सिंह नेगी और चेन्नई एयरपोर्ट पर तैनात निरीक्षक एस मुत्थुसामी को विशिष्ठ सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया। सराहनीय सेवा के लिए नई दिल्ली की उप महानिरीक्षक प्रतिभा अग्रवाल, वरिष्ठ कमांडेंट शिशिर कुमार गुप्ता, वरिष्ठ कमांडेंट ज्ञानेंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ कमांडेंट अपराजिता महापात्रा, नई दिल्ली के वरिष्ठ कमांडेंट गंगा शंकर, वरिष्ठ कमांडेंट अपूर्व पांडेय, कमांडेंट मधाबानंदा बिसवाल, कमांडेंट संदीप कुमार एस, कमांडेंट सत्या देव आर्या, कमांडेंट अशोक जलवानिया, नई दिल्ली के कमांडेंट कुलवीर सिंह मलिक,निरीक्षक बिलंब कुमार प्रधान, आईजीआई एयरपोर्ट के निरीक्षक गुरजीत सिंह, मदन सिंह रावत, सहायक उपनिरीक्षक बुद्धा देव तरफदार, सहायक उपनिरीक्षक शियो दत्त लाल, सहायक उप निरीक्षक तारा खाटी, सहायक उपनिरीक्षक रामा देवराव काले, सहायक उपनिरीक्षक मथुरा प्रसाद, सहायक उपनिरीक्षक के रवि, सहायक उपनिरीक्षक सुकुमार सरकार और प्रधान आरक्षक शिवराज जाट को पुलिस पदक दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं सहायक कमांडेंट नरेश कुमार को विशिष्ठ सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पुलिस पदक प्रदान गया है। सराहनीय सेवा के लिए अग्नि सेवा पदक से चाकसू के प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिंह और पारादीप के प्रधान आरक्षक प्रसन्ता कुमार राउत को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें