दिल्ली-एनसीआर के स्टेशन स्वच्छता के मामले में पिछड़े
नई दिल्ली। स्वच्छता के मामले में एनसीआर के रेलवे स्टेशन फिसड्डी साबित हुए है। यह खुलासा रेलवे की ओर से कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में हुआ है। हालांकि आनंद विहार रेलवे स्टेशन की रैंकिंग हद तक ठीक है लेकिन राजधानी के अन्य स्टेशनों की रैंकिंग काफी नीचे है। इसी तरह एनसीआर के रेलवे स्टेशनों का हाल भी कुछ अच्छा नहीं है।
आनंद विहार रेलवे स्टेशन ए कैटगरी वाले स्टेशन पर पांचवे स्थान पर है। लेकिन राजधानी के अन्य स्टेशन की बात करें तो दिल्ली शाहदरा स्वच्छता रैंकिंग में 300वें स्थान पर है तो दिल्ली कैंट 315 व सराय रोहिल्ला स्टेशन 230 वें स्थान पर। गाजियाबाद स्टेशन की रैंकिंग 236वां है। इसी तरह, फरीदाबाद सफाई के मामले में 323, सोनीपत 322, करनाल 241 वें स्थान है। ए वन कैटगरी वाले स्टेशन में नई दिल्ली स्टेशन 39वें स्थान पर है तो पुरानी दिल्ली का नंबर 54 वें स्थान पर है। इसी तरह हजरत निजामुद्दीन स्टेशन की रैंकिंग 60 वीं है।