फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का मोदी और केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाली साइकिल रैली
विज्ञापन


पीएम मोदी और केजरीवाल की सरकार के खिलाफ चलाया जनसंपर्क अभियान

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बेरोजगारी के खिलाफ महरौली जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को पीएम मोदी और केजरीवाल की सरकार के खिलाफ साइकिल रैली निकालकर रोष जताया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने युवाओं को रोजगार देने की मांग की और इसके साथ ही दोनों दलों के खिलाफ जनसंपर्क अभियान शुरू किया।
महरौली जिला कांग्रेस कमेटी के नेता जगप्रवेश के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। रैली को इंदिरा पार्क चौक कैलाशपुरी से कांग्रेस के पूर्व विधायक महेंद्र यादव और कांग्रेस नेता मदनमोहन दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विरोध रैली मोदी सरकार और केजरीवाल की सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजापुरी चौक पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगप्रवेश ने कहा कि 10 दिन पूर्व तालकटोरा स्टेडियम से शुरू हुए आंदोलन में उठी बेरोजगार युवाओं की आवाज को और बुलंद करने और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए मोदी और केजरीवाल सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरना पड़ा है। उन्होंने कहा बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर इन दोनों ही सरकारों ने धोखा दिया है। इस रैली में पूर्व सांसद सज्जन कुमार, पूर्व विधायक विजय लोचव और जिलाध्यक्ष राजेश चौहान समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें