आरडब्ल्यूए कोना
शिकायत के बाद पार्कों में घास कटाई का काम शुरू
प्राधिकरण के जीएम ने निरीक्षण कर दिया था आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर स्वर्ण नगरी के पार्कों की घास बढ़ गई है। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी प्राधिकरण से कई दिनों से रखरखाव की मांग कर रहे थे। मांग पर प्राधिकरण के उद्यान विभाग के डीजीएम ने दौरा कर घास कटाई का काम शुरू करा दिया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश भाटी ने बताया कि वाटर और सेंट्रल पार्क की हालत खराब थी। बुधवार को जीएम एन के जैन ने दौरा किया था। पार्कों की स्थिति की जानकारी ली। सेक्टर के लोगों ने पार्कों की हालत खराब होने, घास की कटाई कराने समेत व्यवस्था के सुधार कराने की मांग की। एन के जैन ने बताया कि जो स्वर्ण नगरी का टेंडर हुआ था। उसमें दिक्कत आ गई। वाटर पार्क व सेंट्रल पार्क की घास की कटाई कराने का आश्वासन दिया था। शुक्रवार से घास की कटाई का काम भी शुरू करा दिया गया है। एक या दो दिनों में काम पूरा हो जाएगा।
सेक्टर बीटा वन में नालियां टूटीं
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा वन में नालियां टूट गई हैं, जिससे बारिश के दौरान रोड पर पानी बहता है। लोगों को काफी परेशानी होती है। आरडब्ल्यूए ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत भी कई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अभी तक कोई भी अधिकारी देखने नहीं आया। ब्यूरो