फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय सिंह के राहुल गांधी के समर्थन न मांगने पर कांग्रेस का उलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन
2013 में समर्थन नहीं दिया होता तो इतिहास बन जात्री आप
विज्ञापन


नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने आप सांसद संजय सिंह के उस बयान को आड़े हाथ लिया है कि कांग्रेस ने समर्थन नहीं मांगा तो क्यों दे। माकन ने आप पर भाजपा को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। कहा कि आप राजनीतिक फायदा उठाने के लिए दोहरा मापदंड अपना रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस 2013 में आम आदमी पार्टी को समर्थन नहीं दी तो बीजेपी सरकार बनाती और वह इतिहास बन कर रह जाती। केजरीवाल इसलिए उदास हो रहे है क्योंकि राहुल गांधी ने उन्हें फोन नहीं किया। मीडिया में एक रिपोर्ट चल रही है कि आम आदमी पार्टी की यह सोच थी कि राज्यसभा के उपसभापति के चुनाव के समर्थन के लिए राहुल केजरीवाल को फोन करेंगे।
विज्ञापन

माकन ने कहा कि पूर्व में आम आदमी पार्टी ने मुख्य न्यायाधीश के महाभियोग के मुद्दे पर राज्यसभा में बीजेपी का साथ दिया था। माकन ने याद दिलाया कि 2014 में बीजेपी को जिताने के लिए आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार उतारकर बीजेपी की मदद की। 2013 में हमारे ही समर्थन से सरकार बनाकर आप ने हमारे नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवा दी। माकन ने बिहार और उड़ीसा के मुख्य मंत्रियों की ओर इशारा करते हुए कहा क्या आप एक और नीतिश और पटनायक बनाना चाहते है, जिन्होंने कांग्रेस को धोखा देकर बीजेपी से हाथ मिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें