इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटेलिटी एक्सपो-18
--
सैयद हबीब उर रहमान को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
- केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने वीडियो सीडी के जरिये दिया संदश
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
नॉलेज पार्क-2 स्थित इंडिया एक्सपो मॉर्ट एंड सेंटर में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटेलिटी एक्सपो-18 के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के अवार्ड वितरित किए गए। इस दौरान आईटीसी के स्वतंत्र निदेशक रहे साहिबजादा सैयद हबीब उर रहमान को का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। हालांकि, अवार्ड देने के लिए स्वयं केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु को आना था लेकिन संसद में व्यस्तता के चलते उन्होंने सीडी के जरिये वीडियो संदेश देते हुए सैयद रहमान को बधाई दी।
पहली बार देश में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-18 के दूसरे दिन कई श्रेणियों में कंपनियों, प्रदर्शकों और विशेषज्ञों को अवार्ड वितरित किए गए। प्रदर्शनी में 200 प्रदर्शकों ने अपने पेवेलियन बनाए हैं। प्रदर्शनी में करीब आठ हजार आगुंतक आएं हैं। दूसरी तरफ, सुबह और दोपहर में फैशन डिजाइनर सुनील सेठी की ओर से फैशन शो आयोजित किए गए। वहीं, प्रदर्शकों, बायर्स और विशेषज्ञों के बीच बैठकें भी आयोजित की गईं। एक्सपो में लाइफ टाइम अचीवमेंट पाने वाले साहिबजादा सैयद हबीब उर रहमान वर्ष 2012 से आईटीसी के स्वतंत्र निदेशक हैं। आईएमए से भारतीय सेना में कार्यरत रहे रहमान 1975 में हॉस्पिटैलिटी उद्योग में आए। 1994 में वह आईटीसी के एमडी भी रहे और करीब 12 वर्षों तक होटल, पर्यटन, खाद्य उद्योग से जुड़े रहे हैं।