फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने को पजेशन के बाद ही आएगी नई आवासीय स्कीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने को पजेशन देने के बाद ही आएगी नई आवासीय स्कीम
विज्ञापन

- यमुना प्राधिकरण ने इस साल के अंत तक 11 हजार आवंटियों को कब्जा देने का रखा लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने तय किया है कि जब तक पुुरानी योजनाओं के आवंटियों को पजेशन नहीं दे दिया जाता तब तक नई आवासीय योजना लांच नहीं की जाएगी। सेक्टर-18 व 20 में 1200 भूखंड बचे हैं, जिनके लिए योजना लांच होनी है।
दरअसल, यमुना प्राधिकरण ने 2009 में आवासीय भूखंडों की योजना निकाली थी। इसके तहत 21 हजार भूखंड आवंटित किए गए थे। अभी तक सभी आवंटियों को कब्जा नहीं दिया जा सका है। जमीन को लेकर किसानों से विवाद के चलते यमुना प्राधिकरण को भी कब्जा नहीं मिल पा रहा। इसलिए वह आवंटियों को नहीं दे पा रहा। यीडा ने सितंबर तक 5588 व दिसंबर तक 5588 आवंटियों को पजेशन देने का दावा किया है। इसके बाद बाकी आवंटियों को मार्च 2018 तक पजेशन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि सेक्टर-18 व 20 में करीब 1200 भूखंड बच रहे हैं, जिनके लिए स्कीम लाई जाएगी, लेकिन 2009 योजना के आवंटियों का प्लॉट नियोजित करने के बाद ही यह योजना आएगी। उन्होंने बताया कि सेक्टर-18 व 20 में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। यहां सड़क, नाली, लाइट, सीवर लाइन आदि का काम कराया जा रहा है, जितने क्षेत्र में काम पूरा हो रहा है, वहां आवंटियों को कब्जा दिया जा रहा है। मार्च तक सभी को कब्जा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीआरपीएफ यीडा में बनाएगी प्रशिक्षण केंद्र
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सीआरपीएफ की प्रशिक्षण अकादमी बनाएगी। इसके लिए सुरक्षा बल की तरफ से 50 एकड़ जमीन मांगी गई है। इसका कुछ हिस्सा सेक्टर 17ए में और कुछ सेक्टर 18 में है। सेक्टर 18 में स्थित एरिया में रिहायश विकसित करेगा। सुरक्षा बल की तरफ से प्रस्ताव दिया जा चुका है। जमीन का आवंटन जल्द होने के आसार हैं। इसके अलावा एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) और आईटीबीपी ने भी यीडा से जगह मांगी है। ये दोनों भी यीडा क्षेत्र में प्रशिक्षण शिविर बनाने की योजना बना रही हैं। यमुना प्राधिकरण ने दोनों से डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) मांगी है, ताकि इस पर फैसला लिया जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें