फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में करुणानिधि को श्रद्घांजलि दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
करुणानिधि को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा स्थगित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के निधन पर शोक जताया गया। सभी विधायकों ने द्रमुक नेता को श्रद्धांजलि दी। सदस्यों ने दो मिनट का मौन भी सदन में रखा। इसके बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। इस दौरान सदन ने जम्मू एवं कश्मीर के गुरेज में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के चार जवानों को भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने श्रद्धांजलि के बाद कहा कि करुणानिधि ने अपने विवेक को भगवान के रूप में माना। नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिग्गज नेता की कमी महसूस की जाएगी। उधर, दिल्ली की सड़कों पर जाम में फंसने के कारण विधानसभा अध्यक्ष थोड़ी देर से विधानसभा पहुंचे। इस वजह से विधानसभा की कार्यवाही भी देरी से शुरू हुई। हालांकि सदन बुधवार को नहीं चली। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के पहुंचते ही करुणानिधि को सदन में श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें