फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ शिविरों में पहुंचे मनोज तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ शिविरों में मनोज तिवारी ने गाया भजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने उत्तर-पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के कांवड़ शिविरों में पहुंचे। यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों के भजनों को सुना। कई शिविरों में तिवारी ने खुद भोले भंडारी के भजन गाए। इस दौरान कांवड़िए भी उनके भजन सुन कर भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन

तिवारी ने कहा कि भगवान शंकर की मूर्ति स्थापना जहां भी की जाती है, उनका परिवार भी उनके साथ उसी स्थान पर स्थापित किया जाता है। इसलिए भगवान शंकर की आराधना कर सभी शिव भक्त कांवड़िए अपने परिवार की मनोकामना को पूर्ण करें। समाज को अपना परिवार मानकर उसके कल्याण की कामना करें। कावाड़ियों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह खुद लगातार नौ वर्ष तक सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर लगभग 125 किलोमीटर पैदल चलकर देवघर के बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक कर चुके हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय महावर, कैलाश जैन, उपाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, राजकुमार श्रीवास्तव समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें