फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाडी का पहिया पटरी से उतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-----
विज्ञापन

मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरा
- ट्रेनों की आवाजाही पर नहीं पड़ा असर, दादरी स्थित कंटेनर डिपो की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। दादरी स्थित कंटेनर डिपो से सोमवार को कंटेनर लेकर मुंबई जा रही मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतर गया। हालांकि मालगाड़ी यार्ड में थी, इस वजह से बाकी ट्रेनों की आवाजाही पर इसका असर नहीं पड़ा। दोपहर 12.05 बजे पहिया पटरी पर चढ़ाकर मालगाड़ी को रवाना किया गया।
विज्ञापन

दादरी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक मोहन सिंह मीणा ने बताया कि सोमवार सवेरे 5.30 बजे दादरी स्थित कंटेनर डिपो से मालगाड़ी कंटेनर लेकर मुंबई के मधुरा कोट्स के लिए चली थी। मालगाड़ी कंटेनर डिपो के यार्ड में थी। अचानक मालगाड़ी का एक पहिया पटरी से उतर गया। तेज आवाज होने पर आसपास के लोग मालगाड़ी की तरफ दौड़े। सूचना पाकर रेलवे अधिकारी और डिपो अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरने की खबर सुनकर देखने वालों की भीड़ लगने लगी। भीड़ को पुलिस ने नियंत्रित किया। उसके बाद रेलवे के उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरने के कारण रेलवे यातायात बाधित नहीं हुआ। पटरी से पहिया उतरने की जांच रेलवे अधिकारियों ने शुरू कर दी है। रेलवे अधिकारियों ने एआरटी की टीम टूंडला से बुलाकर मालगाड़ी का पहिया पटरी पर चढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें