फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब परिवहन मुख्यालय से मिलेंगे दिल्ली के सभी जोन के निलंबित ड्राइविंग लाइसेंस

Sun, 05 Aug 2018 10:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के सभी जोन के निलंबित डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) क्षेत्रिय कार्यालय की बजाए सिविल लाइंस स्थित परिवहन मुख्यालय के कार्यालय से मिलेंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने अलग से केंद्रीयकृत सुविधा शुरू की है।

विज्ञापन


ट्रासंपोर्ट विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि निलंबित डीएल वापस लेनी की प्रक्रिया में काफी ज्यादा समय लगता था, जिससे वाहन चालक परेशान रहते थे। लेकिन इस नई पहल से यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के बीच तालमेल बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि लोगों को जल्द ही इस सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस केंद्रीयकृत सुविधा के संचालन का जिम्मा सरकार ने नोडल एजेंसी को सौंपा है। नई सुविधा के लागू होने से यातायात नियमों के उल्लंघन पर निलंबित किए गए लाइसेंस की जानकारी तत्काल ट्रांसपोर्ट विभाग को मिल जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हर चरण की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए दी जाएगी

driving license
इस सिस्टम के तहत ड्राइविंग लाइसेंस की रसीद से लेकर उसकी निलंबन अवधि समाप्त होने तक का रिकॉर्ड ट्रांसपोर्ट विभाग के मुख्यालय के पास होगा। डीएल निलंबित होने के बाद जोनल ऑफिस से केंद्रीय कृत सेवा केंद्र पर भेजा जाएगा।

दिल्ली में 13 जोनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस हैं और इन सभी ट्रांसपोर्ट ऑफिसों पर जमा किए गए डीएम को परिवहन मुख्यालय पर भेजा जाएगा। इसके बाद उनका रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।

यहीं से लोग अपने लाइसेंस वापस हासिल कर सकेंगे। ड्राइविंग लाइसेंस धारक को चालान के समय, लाइसेंस परिवहन विभाग को भेजे जाने और लाइसेंस की निलंबन अवधि खत्म होने सहित हर चरण की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें