फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिनेट मंत्री डा.महेश शर्मा ने सोसाइटी की सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ओमीक्रॉन थ्री में केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने सुनी समस्याएं
प्राधिकरण को जल्द निस्तारण का निर्देश, दादरी विधायक भी रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ओमीक्रॉन तीन ईडब्ल्यूएस सोसायटी में जन संवाद कार्यक्रम हुआ। प्राधिकरण की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने सेक्टर के लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने सीवर, लाइट, रोड, सुरक्षा, सामुदायिक केंद्र को लेकर अपनी मांगें रखीं। इस दौरान जन प्रतिनिधियों ने जल्द निस्तारण का आश्वासन भी दिया। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने प्राधिकरण के अधिकारियों को आचार संहिता लगने से पहले लोगों की समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। वहीं, अधिकारियों ने भी जल्द काम पूरा करने का आश्वासन दिया। विधायक तेजपाल नागर ने जेवर एयरपोर्ट को जिले की बड़ी उपलब्धि बताई। इस मौके पर अमरजीत सिंह, जिला महामंत्री सेवानंद शर्मा, सतीश गुलिया, महेश शर्मा, पंकज रावल, मेघराज भाटी, बीना शुक्ला, गुलवीर सिंह, नितिन महेश्वरी, चंद्र भूषण सिंह, मुकेश शर्मा, मनवीर, मंगल सिंह मौजूद रहे।


आरडब्लूए के बायलॉज पर आपत्तियां, केंद्रीय मंत्री को सौंपा पत्र
ग्रेटर नोएडा। फेडरेशन ऑफ ग्रेटर नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने ग्रेनो के आरडब्ल्यूए के लिए प्रस्तावित बायलॉज को पंचायत राज व्यवस्था के अनुरूप तैयार कराने की मांग की है। साथ ही मांगों और आपत्तियों को लेकर केंद्रीय मंत्री को एक सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष ईलम सिंह नागर ने बताया कि प्रस्तावित बायलॉज काफी जटिल है। इसे पंचायत राज व्यवस्था के तहत तैयार कराने की मांग की गई है। जिससे शहर की नगरीय योजना, विकास योजना, सड़कें और पूल जल आपूर्ति, स्वास्थ्य सफाई एवं कूड़ा कर्कट के निस्तारण का प्रबंधन ठीक प्रकार से हो सके। इस मौके पर राजेश भाटी, दीपक भाटी, वीरेंद्र रोसा, जयवीर भाटी, ममता तिवारी, सतीश गोयल, सच्चे भाटी, गगन गोयल, मुनीराम, राजवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें