फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमआर से द्वारका सब सिटी में शुरू की ई-रिक्शा सर्विस

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका सब सिटी में ई-रिक्शा सर्विस शुरू
विज्ञापन

- लास्ट माइल कनेक्टिविटी देना मकसद, उपराज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी
- चार किमी के दायरे को कवर करेगी सर्विस, 6 से 11 बजे तक मिलेगी सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका सब सिटी में मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए आम लोगों को अब चक्कर नहीं लगाना होगा। डीएमआरसी ने सब सिटी के आठ मेट्रो स्टेशन से लास्ट माइल कनेक्टिविटी देने के लिए 100 ई-रिक्शा का परिचालन शुरू किया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को इसे हरी झंडी दिखाई। ई-रिक्शा आठ मेट्रो स्टेशन से 3-4 किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले आवासीय इलाकों को जोड़ेगा। डीएमसीडी ने दिल्ली में पहली बार इस तरह की सेवा शुरू की है। मेट्रो प्रशासन के मुताबिक, पहली बार 100 ई-रिक्शा को बेड़े में शामिल किया गया है। आने वाले दिनों में इसकी संख्या 200 कर दी जाएगी। फिर भी अगर जरूरत पूरी नहीं होती तो इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे पहले मेट्रो गुरुग्राम, फरीदाबाद व वैशाली के मेट्रो स्टेशन में इस सर्विस को परिचालन कर रहा है। दिल्ली के भी इसमें शामिल होने के बाद ई-रिक्शा की एनसीआर में संख्या 500 हो गई है।
विज्ञापन


चार किमी के दायरे का किया जाएगा कवर
मेट्रो प्रशासन का कहना है कि ई-रिक्शा सर्विस द्वारका सब सिटी के स्टेशनों के चार किमी के दायरे को कवर करेंगे। पहले दो किलोमीटर का किराया 10 रुपया रखा गया है। इसके बाद हर किमी पर अतिरिक्त पांच रुपये देने होंगे। खास बात यह है कि किराया मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से भी चुकाया जा सकता है। जीपीएस बेस्ड यह सर्विस सुबह 6 से रात 11 बजे तक की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें