फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 500 बसें खरीदने का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली में 500 बसें खरीदने का रास्ता साफ
-अदालत से राहत मिलने पर सरकार ने जताई खुशी, जल्द प्रक्रिया शुरू करने की कही बात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब दिल्ली में 500 स्टैंडर्ड फ्लोर बसें लाने का रास्ता साफ हो गया है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत ने अदालत के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दिल्ली को बसों की सबसे अधिक जरूरत है। ऐसे में यह राहत देने वाला फैसला है।
इससे पहले दिल्ली सरकार ने 2000 स्टैंडर्ड फ्लोर बसें लाने की योजना तैयार की थी। इसमें एक हजार बसे डीटीसी व एक हजार क्लस्टर स्कीम के तहत आनी थी। लेकिन दिव्यांगों का हवाला देकर दाखिल की गई याचिका पर हाईकोर्ट ने योजना पर रोक लगा दी थी। सरकार ने इसकी अपील सुप्रीम कोर्ट में की। अब बृहस्पतिवार को अदालत से राहत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि अदालत से इजाजत मिलने के बाद अब सरकार 500 स्टैंडर्ड फ्लोर बस खरीदने की प्रक्रिया सरकार शुरू कर देगी। हालांकि, 1000 बसों में से 500 बसें खरीदने की इजाजत मिलने से मुश्किल यह है कि अब नये सिरे से क्लस्टर जोन में बसों का बंटवारा करना होगा। पहले एक हजार बसों को पांच जोन में बांटा गया था। अब इसका बंटवारा 500 की संख्या पर करना होगा। इसके आधार पर सरकार आगे का फैसला लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें