फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल का प्रतिनिधिमंडल उतरी दिल्ली एमसीडी के नेता सदन से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने यूपिक नंबर में ली दिलचस्पी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली एमसीडी के नेता सदन तिलकराज कटारिया नेपाल के सद्भावना दूत अशोक कुमार के नेतृत्व में आए नेपाली प्रतिनिधिमंडल मिले। मुलाकात के बाद कटारिया ने बताया कि बैठक के दौरान तकनीकी और नैतिक सहयोग देने पर चर्चा की गई। नेपाली प्रतिनिधिमंडल ने एमसीडी के विशिष्ठ संपत्ति पहचान कोड (यूपिक नंबर) को लेकर दिलचस्पी जाहिर की।
विज्ञापन

बैठक में कटारिया ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि यूपिक नंबर कैसे काम करता है। यह भी बताया कि एमसीडी की कुल 12 लाख संपत्तियों में 11.5 लाख संपत्तियां का सर्वे किया जा चुका है। यूपिक नंबर के लागू होने के बाद संपत्ति कर जुटाकर एमसीडी की आय में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। गरीबों को खाना देने की पहल के बारे में अवगत कराया गया। स्वच्छता और हरियाली से संबंधित कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। आपसी सहयोग बढ़ाने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की इच्छा नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें