ओरिएंटेशन प्रोग्राम से नए सत्र का आगाज
आईटीएस, मंगलमय, एमिटी ग्रेनो, यूनाइटेड कॉलेज में हुए कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क के कॉलेजों में बृहस्पतिवार को नये सत्र पर ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में एमबीए और बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र पहुंचे। एप्लाइड साइंस और ह्यूमेनिटीज विभाग ने आयोजन किया। बतौर मुख्य अतिथि निदेशक क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस कैपेमिनी टेक्नोलॉजी सर्विस के सत्यजीत रॉय और अनुराग गोयल शामिल हुए। इस दौरान प्रोफेसर विकास सिंह, डॉ. गगनदीप अरोड़ा और डॉ. संजय यादव मौजूद रहे। वहीं, मंगलमय कॉलेज में एमबीए और बीएड कोर्स के छात्र पहुंचे। मुख्य अतिथि प्रोफेसर आर के खंडाल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। यूनाइटेड कॉलेज में बीबीए, बीसीए और बीजेएमसी के छात्रों के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। चेयरमैन जीजी गुलाटी, प्रेसिडेंट जगदीश गुलाटी समेत मुख्य अतिथि श्रेया डोडियाल, कमरुद्दीन अंसारी ने अनुभव सांझा किये। एमिटी विवि ग्रेटर नोएडा में बतौर मुख्य अतिथि रजत भट्टाचार्य, वानी गांधा, राकेश धानी, सुमित झा, सुदीप सरकार, शशि लोचन सिंह, सैम ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।