फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस अगस्त को जिले के उद्यमियों को मिल सकती है कई सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के उद्यमियों को मिल सकती है कई सौगात
- लखनऊ में ओडीओपी पर तीन दिवसीय सेमीनार का होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
आगामी 10 अगस्त को लखनऊ में एक जनपद, एक उत्पाद (ओडीओपी) पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। जहां प्रदेश सरकार उद्यमियों को कई सौगात दे सकती है। इनमें 25 प्रतिशत सब्सिडी की योजना और कॉमन फैसलिटी सेंटर शामिल है। वहीं पहले दिन ऋण वितरण भी होगा। आवेदन करने वाले नए उद्यमियों को ऋण दिया जाएगा। जिले में 7 करोड़ का ऋण देने का लक्ष्य तय किया है।
जिला उद्योग केंद्र एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त अनिल कुमार ने बताया कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग का ओडीओपी प्रकोष्ठ 10 अगस्त को लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन प्रदेश में 500 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण किया जाएगा। जिले में सात करोड़ का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने बताया कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार उद्यमियों को जल्द से जल्द ऋण उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुद्रा ऋण, स्टैंडअप इंडिया, मुख्यमंत्री स्व-रोजगार समेत ऐसे सभी ऋण योजना में ऋण के लिए आवेदन करने वाले उद्यमियों को कार्यक्रम में शामिल किया गया है। लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में जिले के 35 उद्यमी शामिल होंगे। इनमें ज्यादातर नए उद्यमी हैं। सात उद्यमी वस्त्र उद्योग से जुड़े है। उन्होंने बताया कि सरकार उद्यमियों के लिए कई योजना ला सकती है। 25 प्रतिशत सब्सिडी देने और कॉमन फैसलिटी सेंटर जैसी योजनाओं की घोषणा हो सकती है। अगले दो दिन विभाग उद्योगों पर आठ सेमीनार होंगी। इनमें एक वस्त्र उद्योग पर होगी। उन्होंने बताया कि बैंकर्स के साथ बैठक कर ऋण मांगने वाले उद्यमियों की सूची मांगी है। 35 के अलावा बाकी उद्यमियों को जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें