फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो खबरें हैं
विज्ञापन


120 बुजुर्गों ने करवाया निशुल्क जांच
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-2 स्थित शारदा अस्पताल के स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस दौरान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। 120 वरिष्ठ नागरिकों ने इसका लाभ उठाया। मुख्य अतिथि डॉ. विकास भारद्वाज ने न्यूरोलॉजिकल एलिमेंट इन एल्डर्ली और डॉ. सुभेंदु मोहंती ने कहा कि एंजियोप्लास्टी, बायपास सर्जरी से बचा जा सकत है। डॉ, विकास ने बताया कि स्ट्रोक का मुख्य कारण कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर है। मस्तिष्क के हिस्से में रक्त की आपूर्ति अचानक बाधित होती है। दोनों में नियंत्रण रखने के साथ साथ धूम्रपान, आहार, मधुमेह पर भी नियंत्रण रखना है। ब्यूरो
विज्ञापन


नेत्र जांच शिविर का आयोजन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा वन स्थित जे आर अस्पताल ने ग्राम सलीमपुर में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। करीब 150 लोगों ने नेत्र की जांच करवाई और परामर्श लिया। डॉ. अलोक ने बताया कि 40 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। शिविर में संध्या सिंह, राज लक्ष्मी तिवारी, धर्मेंद्र मावी, अरविंद कुमार आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें