फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंत आरएमएल में भर्ती, हालत में सुधार

विज्ञापन
भगवंत मान
विज्ञापन

राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती आप सांसद भगवंत मान की हालत में सुधार है। उन्हें तीन-चार दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


मान को देखने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बुधवार को अस्पताल पहुंचे। दोनों ने मान के साथ करीब 40 मिनट गुजारे और उनकी उनकी तबीयत के बारे में पूछताछ की।

बाद में उपमुख्यमंत्री और पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि संसद के मानसून सत्र में हिस्सा लेने आए भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके गुर्दे में पथरी की शिकायत है। फिलहाल दर्द भी कम हुआ है। चिकित्सकों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें