दस लाख के मेनथॉल समेत दो को पकड़ा
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस ने परी चौक पर चेकिंग के दौरान एक वाहन में लदे मेनथॉल के साथ दो लोगों को पकड़कर कर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मेनथॉल को संभल से दिल्ली ले जाया जा रहा था। कासना कोतवाली प्रभारी आजाद सिंह तोमर ने बताया कि परी चौक पर सोमवार रात को वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। एक कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी में डिग्गी से 500 किलोग्राम मेनथॉल मिला, जिसकी कीमत दस लाख के करीब बताई गई है। पुलिस का कहना है कि कर विभाग ने मामले की जांच की। दस्तावेज नहीं मिलने पर जुर्माना लगा दिया। ब्यूरो