फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने किया कांवड़ शिविर का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने किया कांवड़ शिविर का उद्घाटन
विज्ञापन

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री ने सोमवार को रिज रोड स्थित बुद्धा जयंती पार्क के पास कांवड़ शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने भगवान शंकर से प्रार्थना की कि दिल्ली के कामों में जो अड़चनें आई हैं उसे दूर करें। हम लोग जो मिशन लेकर चले हैं उसमें कामयाबी दिलाएं। अधिकारियों ने बताया कि पूरी दिल्ली में सरकार की ओर से 152 कांवड़ शिविर लगाए गए हैं। सरकार की तरफ से शिविरों में टेंट, फर्नीचर, बिस्तर, टॉयलेट, पानी, दवा आदि का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी शिव भक्तों के लिए जगह-जगह शिविर का इंतजाम किया है।
विज्ञापन

---
उत्तर पूर्वी दिल्ली में आप ने आफिस खोला
आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा में लोगों से जनसंपर्क व संगठन को मजबूती देने के लिए कार्यालय का उद्घाटन किया। लोक सभा प्रभारी दिलीप पांडेय ने यमुना विहार स्थित इस कार्यालय में सर्वधर्म पूजा करवायी। साथ ही दावा किया कि वह पार्टी दफ्तर इलाके में जनसंपर्क का केंद्र बनेगा। वहीं, लोगों की समस्याओं का समाधान कराने की भी कोशिश होगी। कार्यक्रम में विधयाक संजीव झा, श्री दत्त शर्मा, हाजी इशराक, सरिता सिंह, फतेह सिंह समेत स्थानीय पार्षद व आम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें