फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में छात्र संगठनों ने चुनाव की तैयारी शुरु की

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र संगठनों ने शुरू की
विज्ञापन

संघ चुनाव की तैयारी
नई दिल्ली। डीयू में नए शैक्षणिक सत्र की आगाज के साथ ही छात्र संगठनों ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (डूसू) की तैयारी शुरू कर दी है। अगस्त के दूसरे सप्ताह तक डूसू चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। ऐसे में छात्र संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सक्रियता दिखाते हुए डीयू से सेल्फी विद कैंपस अभियान शुरू किया है।
इसके तहत एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ सेल्फी लेकर उन्हें छात्र समुदाय में विद्यार्थी परिषद की भूमिका के बारे में बताया। एबीवीपी पूरे देश के लगभग सभी विश्वविद्यालय के छात्रों से संपर्क कर उन्हें रचनात्मकता के माध्यम से देश निर्माण में भूमिका अदा करने हेतु प्रोत्साहित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी दिल्ली प्रदेश मंत्री भरत खटाना ने बताया कि सोमवार को दिल्ली के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में एबीवीपी ने इस अभियान के तहत छात्रों से संपर्क किया। यह अभियान 4 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान दिल्ली एबीवीपी दिल्ली के लगभग सभी शिक्षण संस्थानों में पहुंचने का प्रयास करेगी। इस दौरान डीयू के नार्थ कैंपस में एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री जी.लक्ष्मण ने भी छात्रों के साथ सेल्फी ली। दक्षिणी कैंपस में श्रीनिवास ने भी छात्रों के साथ सेल्फी ली। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें